सब्सक्राइब करें

UP: रात में 1.34 बजे तक ऑनलाइन थे मानवेंद्र, आखिर क्या छिपा रहे घरवाले? अक्षत ने गुमराह करने को चली थी ये चाल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Feb 2026 11:12 AM IST
सार

लखनऊ के आशियाना सेक्टर एल में पैथोलॉजी संचालक और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या की गुत्थी उलझ रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें गोली चलने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। परिजनों के इस बयान से पुलिस को संदेह हो रहा है।

विज्ञापन
Lucknow murder Blue Drum Case Manvendra online until 1:34 am What were his family members hiding
Lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर एल में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के मामले में नई-नई जानकारी सामने आ रही है, जिससे रहस्य और गहरा गया है। यह वारदात 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई थी। उस समय मानवेंद्र के भाई अरविंद की पत्नी दूसरे तल पर बच्चों के साथ सो रही थीं। अक्षत ने इसी दौरान अपने पिता को गोली मार दी। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें गोली चलने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। मानवेंद्र के भाई अरविंद ने बताया कि परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें कुछ पता नहीं चला। 


परिजनों के इस बयान से पुलिस को संदेह हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मानवेंद्र अपने बेटे और बेटी के साथ एक ही कमरे में सोते थे। यह तथ्य भी मामले को और उलझा रहा है। सवाल ये है कि आखिर परिजन क्या छिपा रहे हैं।  
Trending Videos
Lucknow murder Blue Drum Case Manvendra online until 1:34 am What were his family members hiding
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : शुभम बंसल
घटना के वक्त कमरे में उनकी बेटी कृति भी मौजूद थी। कृति के सामने ही अक्षत ने वारदात को अंजाम दिया। कृति तब से सदमे में है। पुलिस कृति को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कृति से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow murder Blue Drum Case Manvendra online until 1:34 am What were his family members hiding
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कृति ने कहा कि मां की मौत के बाद से भाई और पिता का ही सहारा था। पिता की हत्या के बाद भाई भी जेल चला जाएगा। ऐसे में वह किसके साथ रहेगी। हत्या के मामले में पूछने पर कृति ने चुप्पी साध ली। 
Lucknow murder Blue Drum Case Manvendra online until 1:34 am What were his family members hiding
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उधर, अरविंद ने बताया कि 12 से 22 फरवरी तक वह छुट्टी लेकर घर बनवाने जालौन गए थे। घटना की जानकारी पाकर वह लखनऊ पहुंचे। दोस्त मुकुल ने बताया कि 19 फरवरी को उनकी मुलाकात मानवेंद्र से हुई थी। दोस्त धर्मेंद्र ने बताया कि 19 की रात में मानवेंद्र एक बजकर 34 मिनट तक ऑनलाइन थे। 
विज्ञापन
Lucknow murder Blue Drum Case Manvendra online until 1:34 am What were his family members hiding
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अक्षत ने बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप, पापा लौट आओ 
परिजनों और मानवेंद्र के दोस्तों को गुमराह करने के लिए अक्षत ने पिता के लापता होने की अफवाह उड़ाई। व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया। इसमें मानवेंद्र के दोस्तों को जोड़ा। ग्रुप में वह लिखता रहा, 'पापा, आप कहां हो। प्लीज वापस आ जाओ... कृति और मैं आपको मिस कर रहे हैं।' 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed