AIIMS NORCET 10: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा-10 के लिए पंजीकरण शुरू, 16 मार्च तक करें आवेदन
AIIMS NORCET 10 2026 Registration: एम्स दिल्ली ने नॉर्सेट-10 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी।
विस्तार
AIIMS NORCET 10 Notification: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET-10) के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज, 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नॉर्सेट-10 चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है और दूसरा मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना है।
नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | प्रारंभ तिथि | अंतिम तिथि / समय |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन | 24.02.2026 | 16.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| सरकारी/अर्धसरकारी/पीएसयू/स्वायत्त निकाय या सरकारी अनुदान प्राप्त संस्थान में कार्यरत अभ्यर्थियों हेतु एनओसी जमा करने की अंतिम तिथि (अपलोड न करने पर अभ्यर्थन निरस्त) | - | 20.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| परीक्षा में शामिल होने की स्वीकृति हेतु आवेदन की स्थिति उपलब्ध | 24.03.2026 | - |
| पंजीकरण की स्थिति तथा अस्वीकृत/त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार की अवधि | 25.03.2026 | 27.03.2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| परीक्षा शहर की जानकारी | 04.04.2026 | - |
| प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी | 08.04.2026 | - |
| स्टेज-I (ऑनलाइन CBT परीक्षा) | शनिवार, 11 अप्रैल 2026 | - |
| स्टेज-II परीक्षा | गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 | - |
| परिणाम | - | नियत समय पर घोषित किया जाएगा |
कितना होगा वेतन?
इस भर्ती के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पद लेवल-07 (पे मैट्रिक्स) में भरे जाएंगे। वेतनमान प्री-रिवाइज्ड पे बैंड-2 (₹9300-34800) के साथ ₹4600 ग्रेड पे, ग्रुप-बी के अंतर्गत होगा। ये पद एम्स नई दिल्ली सहित देश के अन्य एम्स संस्थानों के लिए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
एम्स नॉर्सेट-10 में कितने पद हैं?
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न एम्स संस्थानों में कुल 2,551 रिक्तियां भरी जाएंगी। संस्थानवार रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में देखें:
| संस्थान का नाम | कुल पद |
|---|---|
| एम्स बठिंडा | 72 |
| एम्स भोपाल | 76 |
| एम्स भुवनेश्वर | 55 |
| एम्स देवघर | 104 |
| एम्स गोरखपुर | 203 |
| एम्स गुवाहाटी | 78 |
| एम्स कल्याणी | 205 |
| एम्स मंगलागिरी | 88 |
| एम्स नागपुर | 56 |
| एम्स रायबरेली | 85 |
| एम्स नई दिल्ली | 282 |
| एम्स पटना | 168 |
| एम्स ऋषिकेश | 64 |
| एम्स रायपुर | 43 |
| एम्स विजयपुर, जम्मू | 54 |
| एम्स मदुरै | 30 |
| कैपफिम्स, मैदानगढ़ी | 32 |
| निट्रोड | 5 |
| एआईआईपीएमआर, मुंबई | 1 |
| सीआईपी, रांची | 13 |
| जिपमर, पुडुचेरी | 88 |
| जिपमर, यानम | 7 |
| जिपमर, करैकाल | 383 |
| एसजेएच अस्पताल | 140 |
| डॉ. आरएमएल अस्पताल | 0 |
| ईएसआईसी, नई दिल्ली | 219 |
कुल योग: 2551 पद
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
(a) अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:
- बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी. नर्सिंग, जो भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से हो।
या
- बी.एससी. (पोस्ट-सर्टिफिकेट) / पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग, जो भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से हो।
(b) अभ्यर्थी का राज्य नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
अथवा
(a) भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा।
(b) राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य।
(c) न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्यानुभव। यह अनुभव उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद का होना चाहिए और सभी भाग लेने वाले एम्स संस्थानों के लिए लागू होगा।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 16 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी वर्ग: 3000 रुपये
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 2400 रुपये
- दिव्यांग (PwD): शुल्क से पूर्णतः मुक्त
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देखें...
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एम्स एग्जाम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- अब यहां Online Registration for NORCET-10 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार New Registration विकल्प चुनें।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।