सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 Begins for Group B and C Posts, Apply Till July 3

AIIMS CRE 5: एम्स में ग्रुप B और C की हजारों वैकेंसी; नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

AIIMS CRE 5 Recruitment 2026: एम्स ने सीआरई-5 भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ग्रुप बी और सी की 1,400 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 Begins for Group B and C Posts, Apply Till July 3
AIIMS CRE 5 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

AIIMS CRE 5 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने बहु-प्रतीक्षित भर्ती परीक्षा कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) का आगाज कर दिया है। विभिन्न गैर-संकाय ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी संस्थानों में कुल 1,400 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन संस्थानों में होगी भर्ती?

इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न एम्स संस्थानों के अलावा कई प्रमुख केंद्रीय संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • एम्स भोपाल
  • एम्स भुवनेश्वर
  • एम्स जोधपुर
  • एम्स पटना
  • अन्य विभिन्न एम्स संस्थान
  • ईएसआईसी
  • आईसीएमआर
  • सीएनसीआई, कोलकाता
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल
  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC)
  • रिपंस (RIPANS), आइजोल
  • एम्स-CAPFIMS
  • पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी 13 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 13 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026
एनओसी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
आवेदन स्वीकृति स्थिति जारी 11 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह
सीबीटी परीक्षा (संभावित) 25 से 27 जुलाई 2026
स्किल टेस्ट बाद में घोषित किया जाएगा
विज्ञापन

किन पदों पर भर्ती होगी?

भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • असिस्टेंट डाइटीशियन
  • डाइटीशियन
  • वार्डन
  • असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
  • असिस्टेंट
  • एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
  • जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
  • ऑफिस सुपरिटेंडेंट
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
  • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)
  • सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
  • असिस्टेंट इंजीनियर
  • फार्मासिस्ट
  • स्टोर कीपर
  • कैशियर
  • जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर
  • असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर
  • जूनियर स्टोर ऑफिसर
  • लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
  • लाइब्रेरियन ग्रेड-I
  • मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर
  • कोडिंग क्लर्क
  • पर्सनल असिस्टेंट
  • जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर
  • प्राइवेट सेक्रेटरी
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर
  • असिस्टेंट फायर ऑफिसर
  • फायर टेक्निशियन
  • ड्राइवर
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
  • मल्टी पर्पज वर्कर
  • सैनिटरी इंस्पेक्टर
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
  • ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर
  • योगा इंस्ट्रक्टर
  • प्रोग्रामर
  • रिसर्च असिस्टेंट
  • मेडिकल फोटोग्राफर
  • जूनियर फोटोग्राफर
  • आर्टिस्ट
  • अन्य पद

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, 30 वर्ष या कुछ पदों के लिए 35 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य रूप से उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या संबंधित क्षेत्र की निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

चयन प्रक्रिया का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 400 अंकों का होगा।

  • 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित होंगे।
  • 80 प्रश्न संबंधित पद के विषय या डोमेन से पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।


कुछ पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है।

न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 40 प्रतिशत
  • ओबीसी वर्ग: 35 प्रतिशत
  • एससी/एसटी वर्ग: 30 प्रतिशत
  • पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार: 30 प्रतिशत


AIIMS CRE 5 2026 Notification PDF Download

आवेदन शुल्क कितनी लगेगा?

श्रेणी आवेदन शुल्क
(रुपये में)
सामान्य (General) 3,000
ओबीसी (OBC) 3,000
ईडब्ल्यूएस (EWS) 2,400
एससी (SC) 2,400
एसटी (ST) 2,400
दिव्यांग (PwBD) निःशुल्क

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी की सहायता से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


एम्स ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी जमा नहीं करनी होगी और आवेदन में सुधार के लिए ईमेल या डाक के माध्यम से भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed