फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BHEL Trichy Apprentice Recruitment 2026: Opportunities for ITI, Diploma and Graduate Candidates

BHEL Vacancy: सरकारी कंपनी में सीखने और कमाने का मौका, अप्रेंटिस के 500+ पदों पर आवेदन शुरू; कैसे भरें फॉर्म?

Sat, 15 Aug 2026 01:12 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 15 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

BHEL Trichy Apprentice Vacancy: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड त्रिची ने ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं के साथ ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHEL Trichy Apprentice Recruitment 2026: Opportunities for ITI, Diploma and Graduate Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BHEL Trichy Apprentice Recruitment: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस अधिनियम के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
 

ट्रेड अप्रेंटिस (कुल 380 पद)

ट्रेड पद
फिटर 125
वेल्डर 115
इलेक्ट्रीशियन 30
टर्नर 20
मशीनिस्ट 20
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 7
मोटर मैकेनिक 12
मैकेनिक (R&AC) 6
COPA 45
कुल 380

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (कुल 60 पद)

विषय पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 40
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 6
सिविल इंजीनियरिंग 6
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 3
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स 5
कुल 60

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कुल 90 पद)

विषय पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 50
सिविल इंजीनियरिंग 8
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 3
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 3
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स 3
अकाउंट्स (B.Com) 13
मानव संसाधन (HR) 10
कुल 90

क्या है आवेदन के नियम?

  • ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना जरूरी है।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस: उम्मीदवार 10वीं पास हो और संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा किया हो। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कम से कम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक आवश्यक हैं।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार ने 10+2 के बाद संबंधित इंजीनियरिंग विषय, बीकॉम या बीए में नियमित स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50% अंक जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेग स्टाइपेंड?

ट्रेड अप्रेंटिस को उनके ट्रेड के अनुसार हर महीने ₹10,560 से ₹11,040 तक स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को यह राशि प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलेगी।

देखें आयु की शर्तें

सभी श्रेणियों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को 3 वर्ष और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BHEL त्रिची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी श्रेणी (ट्रेड, टेक्नीशियन या ग्रेजुएट अप्रेंटिस) के अनुसार आवेदन लिंक चुनें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करें।
  • शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed