BPSC: 70वीं सीसीई रिजल्ट पर भ्रामक दावों का आयोग ने किया खंडन, कहा- कटऑफ को लेकर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार
BPSC 70th CCE Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने कहा है कि कुछ लोग बिना तथ्य जांचे भ्रामक और गलत दावे फैलाकर अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ दावों को पूरी तरह गलत बताया है। आयोग के अनुसार, कुछ तत्व यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि किसी अभ्यर्थी के अंक कट-ऑफ के बराबर होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया गया।
आयोग ने स्पष्ट किया कि ऐसे दावे तथ्यहीन हैं और केवल सनसनी फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। BPSC ने यह भी कहा कि जिस अभ्यर्थी का नाम इन दावों में लिया जा रहा है, उसने स्वयं आयोग के समक्ष इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। BPSC ने कहा कि परीक्षा परिणाम पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार जारी किए गए हैं।
टाई-ब्रेकर नियम पहले से थे स्पष्ट
आयोग ने कहा कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में टाई-ब्रेकर (Tie-breaker) नियमों का पूरी तरह पालन किया गया है। आयोग के अनुसार, परिणाम जारी करते समय ही स्पष्ट कर दिया गया था कि समान अंक होने की स्थिति में पहले लिखित परीक्षा के अंक, फिर निबंध के अंक और उसके बाद भी बराबरी रहने पर जन्म तिथि के आधार पर वरीयता तय की जाती है।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
आयोग ने कहा कि टाई-ब्रेकर के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम को लेकर कोई शंका है, तो वह परिणाम अधिसूचना में दिए गए नियमों का अवलोकन कर सकता है। BPSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और निराधार दावों से सावधान रहें तथा केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।