NCERT Vacancy: एनसीईआरटी में बिना लिखित परीक्षा 44 पदों पर भर्ती, सैलरी एक लाख तक; इस तारीख से पहले भरें फॉर्म
NCERT Contractual Vacancy 2026: एनसीईआरटी के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) ने 2026-27 के लिए 44 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 30 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 42 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT Contractual Vacancy 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती परियोजना (Project) आधारित होगी और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक की जाएगी।
CIET NCERT Recruitment 2026: अंतिम तिथि क्या है?
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 23 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुरू | जारी |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2026 (रात 11 बजे तक) |
| इंटरव्यू | 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 |
| रिपोर्टिंग समय | सुबह 9:00 बजे (9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं) |
किन पदों पर होगी भर्ती और सैलरी कितनी मिलेगी?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न अकादमिक और टेक्निकल पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण और सैलरी इस प्रकार है:
| पद का नाम | रिक्तियां | मासिक वेतन (रुपये में) |
|---|---|---|
| सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल) | 2 | 1,00,000 |
| कंसल्टेंट (टेक्निकल) | 5 | 80,000 |
| सीनियर कंसल्टेंट (अकादमिक) | 6 | 1,00,000 |
| कंसल्टेंट (अकादमिक) | 21 | 80,000 |
| डेटा एनालिस्ट / मोबाइल ऐप डेवलपर | 2 | 68,000 |
| 3D ग्राफिक डेवलपर / एनिमेटर / ग्राफिक डिजाइनर | 4 | 50,000 |
| कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल) | 1 | 42,000 |
| प्रोग्रामर (VAPT Analyst) | 3 | 50,000 |
| कुल पद | 44 | |
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में B.E./B.Tech, M.Tech, MCA या M.Sc (CS/IT) के साथ अनुभव जरूरी है।
- अकादमिक पदों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, M.Ed. और कई पदों पर NET/SET/SLET की योग्यता मांगी गई है।
- डेटा एनालिस्ट, मोबाइल ऐप डेवलपर, ग्राफिक डिजाइनर और प्रोग्रामर पदों के लिए संबंधित डिग्री के साथ अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमा
- अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और फैकल्टी के लिए कुछ पदों पर अधिकतम आयु 65 से 70 वर्ष तक रखी गई है।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
पात्रता मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल इन चरणों के आधार पर किया जाएगा-
- ऑनलाइन आवेदन की जांच
- दस्तावेज सत्यापन
- वॉक-इन इंटरव्यू
- योग्यता और अनुभव के आधार पर अंतिम चयन
इंटरव्यू कहां होगा?
सभी इंटरव्यू नई दिल्ली स्थित CIET-NCERT परिसर में आयोजित किए जाएंगे। कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए तय तारीख पर सुबह 9.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इंटरव्यू के लिए निर्धारित परिसर का पता है:
Section Officer (Planning & Research Division)
Room No. 242, 2nd Floor,
CIET, Chacha Nehru Bhawan,
NCERT, New Delhi - 110016
जरूरी बातें
- इंटरव्यू के लिए तय तारीख पर सुबह 9.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
- भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी।
- नियुक्ति की अवधि 31 मार्च 2027 तक रहेगी।
- चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्यभार संभालना होगा।
- इंटर्नशिप और M.Phil./Ph.D. के दौरान का समय अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- CIET-NCERT द्वारा जारी आवेदन लिंक/QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
- आवेदन 30 जुलाई 2026 रात 11 बजे से पहले जमा करें।
- इंटरव्यू के दिन मूल दस्तावेज, निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा, अनुभव प्रमाणपत्र, आवश्यक होने पर NOC और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें।
- इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।