FCRI Vacancy 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च में नौकरी का मौका, विभिन्न पदों पर निकली 19 रिक्तियां; जानें योग्यता
FCRI Recruitment 2026: फ्लूड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने रिसर्च इंजीनियर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FCRI Recruitment 2026: भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट (FCRI) ने रिसर्च इंजीनियर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर के कुल 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले योग्य भारतीय उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक एफसीआरआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों की संख्या
| पद का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| रिसर्च इंजीनियर (मैकेनिकल) – मल्टीफेज फ्लो, CFD, थर्मल एवं फ्लूइड इंजीनियरिंग, वाल्व एवं फ्लूइड फ्लो रिसर्च | 4 (UR-2, OBC-1, SC-1) |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | 8 (UR-4, OBC-2, SC-1, ST-1) |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) | 2 (UR-1, SC-1) |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) | 1 (UR-1) |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग) | 4 (UR-2, OBC-1, EWS-1) |
| कुल पद | 19 |
रिसर्च इंजीनियर के लिए क्या है योग्यता?
रिसर्च इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, एमई/एमटेक डिग्री धारकों के लिए 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 65% और आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों को 60% अंक प्राप्त होने चाहिए। संबंधित डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम के रूप में प्राप्त की गई होनी चाहिए।
जूनियर रिसर्च इंजीनियर के लिए योग्यता
जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इंस्ट्रुमेंटेशन से संबंधित इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होना आवश्यक है। इस पद के लिए फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और किसी पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार के पास न्यूनतम 65% अंक (SC/ST के लिए 60%) होने चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 अगस्त 2026 तक अपनी अंतिम मार्कशीट और डिग्री प्रमाणपत्र जमा करना होगा, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
- आवेदन की जांच: सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पुष्टि की जाएगी।
- लिखित परीक्षा: जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। रिसर्च इंजीनियर पदों के लिए चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- अंतिम चयन: लिखित परीक्षा (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
जूनियर रिसर्च इंजीनियर परीक्षा पैटर्न
एफसीआरआई में जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी और कुल 400 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा और न ही दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देने की सलाह दी जाती है।
देखें वेतन
| पद | न्यूनतम मूल वेतन | अनुमानित न्यूनतम सकल वेतन |
|---|---|---|
| रिसर्च इंजीनियर | 56,100 प्रति माह | 1,01,130 प्रति माह |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर | 47,600 प्रति माह | 83,800 प्रति माह |