फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Principal Vice Principal Recruitment 2026: Apply for 828 Posts, Check Eligibility, Salary & Dates

UPSC Jobs: मास्टर डिग्री के साथ BEd वालों के लिए सरकारी नौकरी, 1.55 लाख तक वेतन, 828 पदों पर कल से करें आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 02:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026: यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक होंगे। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वेतन 1.55 लाख रुपये प्रति माह तक मिलेगा।
 

विज्ञापन
UPSC Principal Vice Principal Recruitment 2026: Apply for 828 Posts, Check Eligibility, Salary & Dates
UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSC Principal, Vice Principal Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 124 पद प्रिंसिपल और 704 पद वाइस प्रिंसिपल के हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

कब शुरू होगा आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

 
विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 25 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026
आयु एवं योग्यता की कट-ऑफ तिथि 14 अगस्त 2026
भर्ती परीक्षा/इंटरव्यू बाद में घोषित होगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी में कितनी वैकेंसी हैं?

प्रिंसिपल (कुल 124 पद)

वर्ग पद
UR 69
EWS 11
OBC 18
SC 16
ST 10
कुल 124


वाइस प्रिंसिपल (कुल 704 पद)

वर्ग पद
UR 287
EWS 71
OBC 189
SC 103
ST 54
कुल 704

 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

प्रिंसिपल

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री
  • बी.एड. (B.Ed.)
  • पीजीटी के रूप में 10 वर्ष या टीजीटी के रूप में 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव


वाइस प्रिंसिपल

  • मास्टर डिग्री
  • बी.एड. (B.Ed.)
  • पीजीटी के रूप में 2 वर्ष या टीजीटी के रूप में 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव

 

आयु सीमा (14 अगस्त 2026 के अनुसार)

प्रिंसिपल

श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य/EWS 50 वर्ष
OBC 53 वर्ष
SC/ST 55 वर्ष


वाइस प्रिंसिपल

श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य/EWS 35 वर्ष
OBC 38 वर्ष
SC/ST 40 वर्ष


सरकारी नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों को भी आयु में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे-

  • पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग या भर्ती परीक्षा (यदि यूपीएससी आयोजित करे)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन


चयन में भर्ती परीक्षा का 75% और इंटरव्यू का 25% वेटेज रखा जाएगा।

सैलरी कितने मिलेगी?

पद प्रारंभिक बेसिक वेतन
(रुपये में)
अनुमानित मासिक ग्रॉस वेतन
(रुपये में)
प्रिंसिपल 78,800 1.48 लाख - 1.55 लाख
वाइस प्रिंसिपल 56,100 1.08 लाख - 1.15 लाख

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) 25 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/सभी महिला उम्मीदवार शुल्क नहीं

आवेदन कैसे करें?

  • यूपीएससी की ऑनलाइन भर्ती (ORA) वेबसाइट पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें या लॉगिन करें।
  • Principal/Vice Principal Recruitment 2026 लिंक चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed