FCRI Vacancy 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का मौका, विभिन्न पदों पर निकली 148 रिक्तियां; जानें योग्यता
FCRI Recruitment 2026: फ्लूड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने रिसर्च इंजीनियर और जूनियर रिसर्च इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CCI Recruitment 2026: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत कार्यरत कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने विभिन्न पदों पर 148 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक CCI की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| इंजीनियरिंग शाखा | पद |
|---|---|
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 8 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 2 |
| इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 1 |
| इंस्ट्रुमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग | 4 |
| कुल | 15 |
रिसर्च इंजीनियर के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- बहुचरण प्रवाह (MPF): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के साथ 5 वर्ष या एमई/एमटेक के साथ 3 वर्ष का संबंधित अनुभव।
- CFD/थर्मल एवं फ्लूइड इंजीनियरिंग: CFD, थर्मल और फ्लूइड इंजीनियरिंग क्षेत्र में बीई/बीटेक के साथ 5 वर्ष या एमई/एमटेक के साथ 3 वर्ष का अनुभव।
- वाल्व/थर्मल एवं फ्लूइड इंजीनियरिंग: वाल्व डिजाइन और परीक्षण में बीई/बीटेक के साथ 5 वर्ष या एमई/एमटेक के साथ 3 वर्ष का अनुभव।
- फ्लूइड फ्लो रिसर्च: फ्लूइड फ्लो रिसर्च में बीई/बीटेक के साथ 5 वर्ष या एमई/एमटेक के साथ 3 वर्ष का अनुभव। पीएचडी और CFD/FEA, हाइड्रोलिक टर्बाइन, पंप, वाल्व या फ्लोमीटर से जुड़ा अनुभव वांछनीय है।
जूनियर रिसर्च इंजीनियर के लिए योग्यता
- JRE-ME-001: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।
- JRE-CE-002: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री।
- JRE-EE-003: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री।
- JRE-IN-004: इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन, इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में डिग्री।
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त संस्थान से आवश्यक डिग्री होना अनिवार्य है।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
- आवेदन की जांच: सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की पुष्टि की जाएगी।
- लिखित परीक्षा: जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। रिसर्च इंजीनियर पदों के लिए चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- अंतिम चयन: लिखित परीक्षा (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
जूनियर रिसर्च इंजीनियर परीक्षा पैटर्न
एफसीआरआई में जूनियर रिसर्च इंजीनियर पद के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी और कुल 400 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि कोई प्रश्न छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा और न ही दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देने की सलाह दी जाती है।
देखें वेतन
| पद | न्यूनतम मूल वेतन | अनुमानित न्यूनतम सकल वेतन |
|---|---|---|
| रिसर्च इंजीनियर | 56,100 प्रति माह | 1,01,130 प्रति माह |
| जूनियर रिसर्च इंजीनियर | 47,600 प्रति माह | 83,800 प्रति माह |