फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO 2024 Final Marks Released for Delhi Police & CAPFs SI Exam, Download by August 23

SSC CPO 2024: दिल्ली पुलिस और CAPFs एसआई भर्ती के फाइनल मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड

Fri, 24 Jul 2026 01:29 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

SSC CPO 2024 Final Marks: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थियों के फाइनल मार्क्स और स्टेटस जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 24 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC CPO 2024 Final Marks Released for Delhi Police & CAPFs SI Exam, Download by August 23
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC CPO 2024 Final Marks: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स और स्टेटस जारी कर दिए हैं। योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक देख सकेंगे मार्क्स?

एसएससी के नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 दोपहर 12:00 बजे से 23 अगस्त 2026 शाम 6:00 बजे तक अपने फाइनल मार्क्स और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जारी हो चुका है फाइनल रिजल्ट

आयोग ने बताया कि दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट 20 अक्तूबर 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद संशोधित परिणाम 26 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। अब उम्मीदवारों के फाइनल अंक और स्टेटस उपलब्ध करा दिए गए हैं।


पांच प्वाइंट्स में मुख्य बातें
  • एसएससी ने सीपीओ 2024 के फाइनल मार्क्स और स्टेटस जारी किए।
  • योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं।
  • मार्क्स 24 जुलाई से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेंगे।
  • स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड जरूरी है।
  • समय सीमा खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगा।

 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
फाइनल मार्क्स जारी 24 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
मार्क्स देखने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे)
फाइनल रिजल्ट जारी 20 अक्तूबर 2025
संशोधित रिजल्ट जारी 26 नवंबर 2025

कैसे देखें एसएससी सीपीओ?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • SSC CPO 2024 Final Marks/Status लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड देखें।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed