फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rehabilitation incomplete even a year after Seraj disaster; government failed: Jairam

सराज आपदा के एक वर्ष बाद भी पुनर्वास अधूरा, सरकार विफल : जयराम

Fri, 24 Jul 2026 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Rehabilitation incomplete even a year after Seraj disaster; government failed: Jairam
नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज क्षेत्र में 30 जून 2025 को आई प्राकृतिक आपदा के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश सरकार पर पुनर्वास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी सराज विधानसभा क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार आपदा प्रभावितों के घाव भरने में पूरी तरह विफल रही है। मंगलवार को सराज क्षेत्र के दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष आई भीषण आपदा में अकेले सराज क्षेत्र में 33 लोगों की जान गई थी। सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया था। आरोप लगाया कि आज भी क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे चल रही हैं। करीब 150 करोड़ रुपये की प्रमुख पेयजल योजना अब तक बहाल नहीं हो सकी है। इससे लगभग तीन दर्जन पंचायतों के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सराज की स्थिति का मुद्दा विधानसभा के भीतर और बाहर कई बार उठाया तथा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं सराज का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने की अपील की।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान सराज निवासी रजनी शर्मा उर्फ मंजू की हालिया मौत पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने बालीचौकी के सुनारू गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed