{"_id":"6a634e6890a455ee260572a7","slug":"video-mandi-nsui-raises-its-voice-in-protest-against-the-lathi-charge-on-students-at-jantar-mantar-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजी एनएसयूआई
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मंडी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ अन्य छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर शहर में आक्रोश रैली निकाली और कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में देशभर के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। एनएसयूआई के राज्य महामंत्री अंशुल रावत ने कहा कि नीट पेपर लीक से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ हैं। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।