{"_id":"6a6348a8c94e9b3eba0baa6b","slug":"kanpur-jauhar-university-issue-heats-up-protest-held-under-the-leadership-of-mla-hasan-rumi-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर नारेबाजी, MLA हसन रूमी के नेतृत्व में प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर नारेबाजी, MLA हसन रूमी के नेतृत्व में प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Fri, 24 Jul 2026 04:42 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:42 PM IST
सार
Kanpur News: जाजमऊ स्थित कानपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
जाजमऊ केडीए कार्यालय पर सपा विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जाजमऊ स्थित कानपुर विकास प्राधिकरण मुख्यालय में उस वक्त माहौल गरमा गया जब समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक केडीए कार्यालय पहुंचे। यहां जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों और स्थानीय विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने केडीए की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने परिसर में ही अपनी मांगें बुलंद कीं। प्रदर्शन के अंत में विधायक हसन रूमी ने केडीए के जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन