फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BDL Apprenticeship Training 2026: Apply Online for 147 Graduate and Diploma Apprentice Posts

BDL Vacancy 2026: बीडीएल में ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस की 147 नौकरियां, 12 हजार से अधिक मिलेगा स्टाइपेंट

Fri, 24 Jul 2026 01:39 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 24 Jul 2026 01:39 PM IST
सार

BDL Apprentice Recruitment 2026: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने स्नातक और डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 147 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BDL Apprenticeship Training 2026: Apply Online for 147 Graduate and Diploma Apprentice Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BDL Apprentice Recruitment 2026: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL), कंचनबाग यूनिट, हैदराबाद ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 147 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 तक NATS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के बीई/बीटेक और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन

कौन के लिए आवेदन के लिए योग्य?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बीई/बी.टेक. डिग्री होनी चाहिए। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2022 या उसके बाद अपनी डिग्री पूरी की हो।

विज्ञापन


डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके लिए भी केवल 2022 या उसके बाद डिप्लोमा पास अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विषय/शाखा ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद ग्रेजुएट स्टाइपेंड (प्रति माह) डिप्लोमा अप्रेंटिस पद डिप्लोमा स्टाइपेंड (प्रति माह)
सिविल इंजीनियरिंग 2 12,300 1 10,900
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 6 12,300 2 10,900
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 43 12,300 6 10,900
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 69 12,300 13 10,900
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग / आईटी 2 12,300 1 10,900
डीसीसीपी (कंप्यूटर एवं कमर्शियल प्रैक्टिस डिप्लोमा) - - 2 10,900
कुल 122 - 25 -

दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी जानकारी

चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल प्रमाणपत्र जैसे 10वीं की मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, PwBD प्रमाणपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे।

बीडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल पर अप्रेंटिस के रूप में पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Enrollment ID के साथ अपना रिज्यूमे/सीवी ईमेल के जरिए hrkbu-app@bdl-india.in पर भेजना होगा। आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार 040-24587917 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed