सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC CGL 4 & Office Attendant Vacancy Increased for 2025 Recruitment, Total 7014 Posts

BSSC CGL 4 Vacancy 2025: बीएसएससी सीजीएल और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, देखें नोटिस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

BSSC: बीएसएससी सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या बढ़ाई गई है। अब सीजीएल में 1883 और ऑफिस अटेंडेंट में 5131 पदों पर नियुक्ति होगी। स्टेनोग्राफर में भी 531 पद होंगे। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
BSSC CGL 4 & Office Attendant Vacancy Increased for 2025 Recruitment, Total 7014 Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

BSSC Vacancy Inceased: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। अब सीजीएल-4 भर्ती में जहां पहले 1541 पद प्रस्तावित थे, वहीं संशोधन के बाद कुल 1883 पदों पर बहाली होगी। इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) की वैकेंसी 1064 से बढ़ाकर 1406 कर दी गई है, यानी 342 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। उधर ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में भी बड़ा इजाफा हुआ है। पहले 4388 पद तय थे, अब संशोधन और 9 विभागों से प्राप्त 726 नए अधियाचनाओं के बाद कुल 5131 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

Trending Videos


कुछ दिन पहले आयोग ने सीजीएल-4 में 60 तथा कार्यालय परिचारी भर्ती में 661 रिक्तियों को जोड़ा था। शुरुआती नोटिफिकेशन में क्रमशः 1481 एवं 3727 पदों का उल्लेख किया गया था। स्टेनोग्राफर भर्ती में भी पदों की संख्या बढ़ाई गई है। अब 432 की जगह 531 रिक्तियों पर बहाली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को अतिरिक्त अंक

संविदा पर पूर्व से कार्यरत अभ्यर्थियों को अधिकतम 25 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। प्रति वर्ष संतोषजनक सेवा के आधार पर पांच अंक प्रतिवर्ष की दर से जोड़े जाएंगे। किसी वर्ष के अंश हेतु कार्य दिवसों की संख्या को 5 से गुणा कर 365 से भाग देकर अनुपातिक अंक निर्धारित होंगे। संविदा अवधि की पूरी अवधि को इसी सीमा में समायोजित किया जाएगा, यहां तक कि वर्ष का आंशिक हिस्सा भी शामिल होगा।

भर्ती प्रक्रिया - प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा

सीजीएल भर्ती में चयन दो चरणों के आधार पर होगा – प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा।
पद और रिक्तियां

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 1406
  • योजना सहायक: 88
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: 05
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी: 01
  • अंकेक्षक: 125
  • अंकेक्षक (सहायक समितियां): 198
  • उद्योग विस्तार पदाधिकारी (पे लेवल 7): 60
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed