सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bundelkhand University Recruitment 2026: 143 Faculty Posts for Professor, Associate & Assistant Professor Job!

BU Faculty Recruitment 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संकाय पदों पर भर्ती, कल से करें आवेदन; जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bundelkhand University Faculty Vacancy 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 143 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक होंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी।

भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण और आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 

Bundelkhand University Recruitment 2026: 143 Faculty Posts for Professor, Associate & Assistant Professor Job!
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

BU Faculty Recruitment 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी ने वर्ष 2026 के लिए संकाय पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विश्वविद्यालय ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विभिन्न संस्थानों और विभागों के लिए नियमित आधार पर की जा रही है, जिसमें कुल 143 पद शामिल हैं।

Trending Videos

BU झांसी संकाय भर्ती का फॉर्म कब तक भर सकते हैं?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। तय समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

प्रक्रिया तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कितने पदों पर होगी भर्ती?

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत की जाएगी। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 143 पद भरे जाएंगे। पदवार रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है:

 
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
प्रोफेसर (Professor) 16
एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) 35
असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) 92
कुल पद 143


विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पदों की संख्या में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

किन-किन विभागों में होगी भर्ती?

इस भर्ती में इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और आर्ट्स से जुड़े कई विभाग शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, मैथमेटिकल साइंस, होम साइंस, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोकेमिस्ट्री, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, एनवायरनमेंटल साइंस, मास कम्युनिकेशन, बैंकिंग और फाइनेंस, फिजियोथेरेपी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बॉटनी, आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग, लॉ, फिजिकल एजुकेशन, एजुकेशन, सोशल वर्क और माइक्रोबायोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं।

 
विवरण जानकारी
भर्ती संगठन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी (उत्तर प्रदेश)
पद का नाम प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद 143
स्कीम सेल्फ फाइनेंस स्कीम
नौकरी का स्थान झांसी, उत्तर प्रदेश
योग्यता AICTE / UGC व संबंधित परिषदों के नियमों के अनुसार
आवेदन मोड ऑनलाइन आवेदन + हार्ड कॉपी जमा
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया आवेदन स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन, पर्सनल इंटरव्यू
सैलरी विश्वविद्यालय के नियमानुसार (Self Finance Scheme)
आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in

 

योग्यता और सैलरी

तीनों पदों के लिए योग्यता संबंधित परिषदों जैसे UGC, AICTE, PCI, COA, NCTE या BAR काउंसिल के नियमों के अनुसार तय की गई है। वेतनमान सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत विश्वविद्यालय के नियमानुसार दिया जाएगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता, शोध और शिक्षण अनुभव होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की जांच, दस्तावेज सत्यापन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। भर्ती के लिए आवेदन की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी, डिमांड ड्राफ्ट और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजनी होगी। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed