सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO CEPTAM Tier 2 Admit Card 2026 Released at drdo.gov.in, Exam on June 15

DRDO CEPTAM Tier 2: डीआरडीओ सेप्टम-11 टियर-2 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 15 जून को होगी परीक्षा

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO CEPTAM Tier 2 Admit Card: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने सेप्टम-11 टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-2 परीक्षा 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
 

DRDO CEPTAM Tier 2 Admit Card 2026 Released at drdo.gov.in, Exam on June 15
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

DRDO CEPTAM Tier 2 Admit Card: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आज, 12 जून को सेप्टम-11, यानी कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM-11) टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे-

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • केंद्र कोड
  • परीक्षा शिफ्ट
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश

764 पदों पर होगी भर्ती

DRDO CEPTAM 11 भर्ती के माध्यम से कुल 764 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक पद सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) के लिए हैं।

पद कुल पद
Senior Technical Assistant-B (STA-B) 561
Technician-A (Tech-A) 203
कुल 764

 

विज्ञापन

DRDO CEPTAM Tier 2 परीक्षा पैटर्न

टियर-2 परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी और इसकी अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

 
सेक्शन विषय प्रश्न अंक
सेक्शन A रीजनिंग, गणित, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी 40 120
सेक्शन B संबंधित ट्रेड/डिसिप्लिन 80  


परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी दिशा-निर्देश यहां पढ़ सकते हैं...

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो आईडी अवश्य लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Vacancies सेक्शन पर क्लिक करें।
  • CEPTAM भर्ती विज्ञापन लिंक खोलें।
  • DRDO CEPTAM Login लिंक पर जाएं।
  • अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी जांच लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed