सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal to change drinking water line in Rajpur assembly constituency

Dehradun News: राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल लाइन बदलने का प्रस्ताव

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Proposal to change drinking water line in Rajpur assembly constituency
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। प्रस्ताव में क्षेत्र की पुरानी और क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलने और विस्तारीकरण का काम किया जाएगा।

प्रस्ताव के तहत उन सभी पाइप लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा जिनमें बार-बार लीकेज की समस्या हो रही है या जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ती आबादी और जलापूर्ति की आवश्यकता को देखते हुए पाइप लाइन नेटवर्क के विस्तार के लिए नई लाइन बिछाने और पुरानी को बदलने से पेयजल व्यवस्था सुधरेगी और इससे स्थानीय ही नहीं आसपास के क्षेत्र के करीब एक हजार परिवारों को भी लाभ होगा। सभी उपभोक्ताओं को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता हिमांशु ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed