सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Proposal passed to remove 277 villages from Haridwar Roorkee Development Authority

उत्तराखंड: 277 गांवों को एचआरडीए से दूर करने का प्रस्ताव पर मुहर, बोर्ड बैठक में सदस्यों ने रखी बात

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 16 Jun 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

 हरिद्वार के 277 गांवों को एचआरडीए से दूर करने का प्रस्ताव पर मुहर लगी। 
बोर्ड बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्राधिकरण केवल नक्शा बनाने तक सिमट गया है।

Uttarakhand news Proposal passed to remove 277 villages from Haridwar Roorkee Development Authority
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) से जनपद के गांवों बाहर करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि प्राधिकरण केवल नक्शा पास करने तक सीमित है।



विकास कार्य शहर में होते हैं, इसलिए, जिला पंचायत को नक्शा पास करने का अधिकार दिया जाए, ताकि, नक्शा बनाना सरल और गांवों में विकास कार्य भी हो सकें। सोमवार को देवपुरा स्थित जिला पंचायत के सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्माति से एचआरडीए में शामिल गांवों को बाहर करने का मुद्दा उठा। जिसे जिला पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि नक्शा बनाने के लिए ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, उन्हें, प्राधिकरण के चक्कर काटने पड़ते हैं। प्राधिकरण से नक्शा पास कराना चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे ग्रामीण नहीं बनवा पाते हैं। उन्हें दलालों का सहारा लेना पड़ता है, तब जाकर वह नक्शा पास करा पाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli:  हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल


इसमें ग्रामीणों का अच्छा-खासा पैसा और समय बर्बाद हो जाता है। उसके बावजूद भी गांवों में विकास नहीं किया जा रहा है। सभी विकास कार्य शहरों में होते हैं, इसलिए, गांवों को प्राधिकरण से बाहर निकाला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed