सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four pilgrims lost way on Kedarnath trek route while trying to take a shortcut SDRF rescued safely

Kedarnath: पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Tue, 16 Jun 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट लेना चार यात्रियों को भारी पड़ गया। यात्रियों के यहां फंसने पर एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Four pilgrims lost way on Kedarnath trek route while trying to take a shortcut SDRF rescued safely
यात्रियों का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटककर नदी के दूसरी ओर फंसे चार यात्रियों को एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।



सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चार युवक यात्री पैदल मार्ग छोड़कर शॉर्टकट से आगे बढ़ गए और नदी के दूसरे किनारे फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Chamoli:  हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

विज्ञापन

टीम ने मोबाइल फोन के माध्यम से यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उनकी लोकेशन प्राप्त की और चारों यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में साहिल कुमार (20), सुजीत कुमार (18) और हिमांशु (24) निवासी वैशाली, बिहार तथा रूपेश (17) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। रात्रि अधिक होने और आगे का मार्ग जोखिमपूर्ण होने के कारण सभी यात्रियों को लिनचोली में ही सुरक्षित रात्रि विश्राम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed