{"_id":"6a305c8d945fd630500cab1d","slug":"bjp-leader-murder-25-muslim-families-left-their-homes-overnight-the-mosque-is-locked-and-silence-hangs-over-th-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: रात को 25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला, गलियों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: रात को 25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला, गलियों में पसरा सन्नाटा
प्रविंद्र तुली,हरबर्टपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
भाजपा नेता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। गांव के मुस्लिम मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद परिवारों के मन से असुरक्षा और दहशत का डर नहीं निकल पा रहा है।
भाजपा नेता की मौत के बाद गांव में बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए। हाथों में डंडे लिए भीड़ एक मस्जिद की ओर बढ़ी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से रोका। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर वे स्वयं कदम उठाएंगे। निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनाक्रम के बाद शनिवार रात से ही कई मुस्लिम परिवार अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए। कुछ लोग जल्दबाजी में बिना ताला लगाए ही घर छोड़ गए। गांव में करीब 25 से अधिक घर बंद पड़े हैं। मुस्लिम बाहुल्य गलियों में सन्नाटा है और लोग किसी भी अनजान आहट पर घरों के भीतर से झांककर हालात का अंदाजा लगा रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों के कारण अधिकांश परिवार खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
रविवार को पुलिस पर पथराव की घटना के बाद मुस्लिम परिवारों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। रात के अंधेरे में भी कई परिवार गांव छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल गए। हालांकि प्रशासन ने गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा है, लेकिन भय का माहौल अभी भी कायम है। मिश्रित आबादी वाले बैरागीवाला में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग हालात पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।