सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Uttarakhand 88% of enumeration forms distributed in the state Focus now on digitization

Uttarakhand: एसआईआर, प्रदेश में 88 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं को बांटे गए, अब डिजिटाइजेशन पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 16 Jun 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जिलों की सराहना करते हुए उन जिलों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए।

SIR Uttarakhand 88% of enumeration forms distributed in the state Focus now on digitization
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत गणना प्रपत्र मतदाताओं को बांटे जा चुके हैं। अब निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को डिजिटाइजेशन पर जोर दिया है।



सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जिलों की सराहना करते हुए उन जिलों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिन जिलों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है, उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हैंड के रूप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम
प्रदेश में सोमवार शाम चार बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम है, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। फार्म भरने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। सभी शैडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहीन हैं, उन बीएलओ को सहायता दी जा सके। उन्होंने सभी जिलों में बीएलओ एप के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे-छोटे समूहों में करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढे़ं...Chamoli:  हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। बताया कि सात जुलाई तक घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है। इसके अलावा राज्य स्तर पर 180033001950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

किस जिले में कितने प्रतिशत बांटे गए फॉर्म
 
जिला प्रतिशत
हरिद्वार 89.37
नैनीताल 87.65
अल्मोड़ा 94.93
यूएस नगर 81.27
पिथौरागढ़ 99.13
बागेश्वर 90.13
चंपावत 99.74
चमोली 98.36
उत्तरकाशी 90.47
रुद्रप्रयाग 99.03
टिहरी 93.43
पौड़ी 92.08
देहरादून 80.54

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed