फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt job OSSC Recruitment 2020 vacancies for Junior stenographer posts know how to apply Sarkari Nukari

SSC: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, यहां जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां

Thu, 24 Sep 2020 02:19 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 24 Sep 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Govt job OSSC Recruitment 2020 vacancies for Junior stenographer posts know how to apply Sarkari Nukari
OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे 25 सितंबर, 2020 तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।  उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें। 
विज्ञापन


पदों का विवरण :
पद का नाम :            पदों की संख्या :

जूनियर स्टेनोग्राफर     कुल 03 पद

आयु सीमा : 
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 सितंबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों को सीएचएसई ओडिशा या समकक्ष परीक्षा द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (+2 आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए और अंग्रेजी और ओडिया दोनों में शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 डब्ल्यूपीएम की गति होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर जाएं या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 25 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed