{"_id":"6ade677ed4c568d50a010c18","slug":"five-arrested-for-stealing-wires-from-tubewells-50-kg-of-copper-wire-recovered-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163275-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्यूबवेलों से तार चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार, 50 किलो तांबे का तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्यूबवेलों से तार चोरी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार, 50 किलो तांबे का तार बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपचाराधीन आरोपी बली। पुलिस
फोटो 36
- पुलिस ने करीब 50 किलो तांबे का तार और चोरी के औजार किए बरामद
- मुख्य आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, पैर में चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किसानों के खेतों में लगे करीब 40 से 45 ट्यूबवेलों से केबल और तांबे की तार चोरी करने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 50 किलोग्राम तांबे का तार और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और निशानदेही के दौरान मुख्य आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पैर में चोट लगने के कारण उसे एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायतों के आधार पर ट्यूबवेलों से केबल और तार चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। शिकायतों में बताया गया था कि सात अगस्त की रात पिहोवा क्षेत्र के गांव सारसा सहित अलग-अलग गांवों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों से तार चोरी किया गया है। मामलों की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई थी।
उन्होंने बताया कि टीम पिहोवा क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम बलि राम निवासी पासीपुर, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), चिरायू निवासी जयसिंहपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान), सर्वेश कुमार निवासी देवकली, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), दीपक निवासी मधुबन, जिला करनाल और रोहित निवासी सन्निहित सरोवर बताए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास
पीएसआई विशाल के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों को बरामदगी और निशानदेही के लिए मिर्जापुर के समीप नहर के पास लेकर गई थी। इस दौरान मुख्य आरोपी बलि राम ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और नहर के पास बने गड्ढे में कूद गया। इससे उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए एलएनजेपी में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बलि राम के खिलाफ थाना सदर करनाल में लूट, आर्म्स एक्ट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी चिरायू के खिलाफ जयपुर में चोरी का एक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।