फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   80 teachers will help children become healthy by learning the intricacies of yoga.

Kurukshetra News: योग की बारीकियां सीखकर 80 शिक्षक बच्चों को बनाएंगे स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
80 teachers will help children become healthy by learning the intricacies of yoga.
कुरुक्षेत्र। डाइट में चल रहे योग प्रशिक्षण में हिस्सा लेते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब 80 शारीरिक शिक्षा शिक्षक योग की बारीकियां सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), कुरुक्षेत्र में चल रहा है।
विज्ञापन

यह 30 दिवसीय शिविर शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि योगपीठ की संयुक्त पहल है, इसमें शिक्षकों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। हरियाणा योग आयोग के सदस्य मनीष कुकरेजा ने स्वस्थ समाज के लिए योग अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षक सीखी गई तकनीकों को विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे। शिविर में निरूपमा भट्टी, जयदेव आर्य और मंजीत ढुल जैसे विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण दो चरणों में 15-15 दिन का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed