{"_id":"6ade6dac5d44175956079292","slug":"punjabi-singers-g-khan-and-shivjot-will-arrive-at-the-lakhmadi-fair-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163239-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लखमड़ी मेले में पहुंचेंगे पंजाबी गायक जी खान और शिवजोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लखमड़ी मेले में पहुंचेंगे पंजाबी गायक जी खान और शिवजोत
विज्ञापन
बाबैन। लखमड़ी गांव स्थित मीर बाबा पीर की मजार पर 30 और 31 अक्तूबर को दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मोहाली के एसपी एसपी नवरीत सिंह विर्क के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई।
मेले में पंजाबी गायक जी खान और शिवजोत सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा महिला कबड्डी प्रतियोगिता, हरियाणवी सांग और विशाल दंगल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मोहाली के एसपी नवरीत सिंह विर्क अपने पैतृक गांव में पूर्वजों की याद में हर साल इस मेले का आयोजन करवाते हैं।
मेले के पहले दिन 30 अक्तूबर को महिला कबड्डी प्रतियोगिता और हरियाणवी सांग आयोजित किया जाएगा, जबकि 31 अक्तूबर को विशाल दंगल होगा। बैठक में सरपंच सतपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।