{"_id":"6ade678690225aaf030c1797","slug":"villagers-on-hunger-strike-over-roads-and-drains-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156740-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क-नाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क-नाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
धानापुर के बर्दीसंडा गांव में विकास कार्यों की मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे ग्रामीण। स्रोत :
धानापुर। बर्दीसंडा गांव में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर करीब तीन दर्जन ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज सिंह डब्लू धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आंदोलन को समर्थन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क और नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए अधिकारियों और जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सड़क नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि सरकार जाति देखकर विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होतीं तो दलित समाज के लोगों को अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठने की नौबत नहीं आती। उन्होंने सरकार पर दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव करने तथा गांव के विकास की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और लंबा किया जाएगा।