फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT BHU Opens Applications for Non-Teaching Recruitment 2026, 16 Vacancies Announced

IIT BHU Vacancy: आईआईटी बीएचयू में निकली कई विभागों में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

Sun, 12 Jul 2026 12:16 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

IIT BHU Recruitment: आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी ने वर्ष 2026 के लिए गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, सिस्टम विश्लेषक, अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन (IWD), राजभाषा और खेल कैडर से जुड़े विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
IIT BHU Opens Applications for Non-Teaching Recruitment 2026, 16 Vacancies Announced
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU Vacancy: आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी ने गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, सिस्टम विश्लेषक, महिला एवं बाल विकास (IWD), राजभाषा और खेल विभागों में कुल 16 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संस्थान में विभिन्न सहायक और प्रबंधन से जुड़े पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद योग्यता
सहायक रजिस्ट्रार मास्टर डिग्री (55%) + 5 वर्ष प्रशासनिक अनुभव
वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी M.Tech/PhD + 5-8 वर्ष अनुभव
तकनीकी अधिकारी संबंधित विषय में डिग्री + 4-7 वर्ष अनुभव
पुस्तकालय पद लाइब्रेरी साइंस में PG + अनुभव, सहायक लाइब्रेरियन हेतु NET/SLET
सिस्टम विश्लेषक BE/B.Tech/MCA/M.Tech + 4-10 वर्ष अनुभव
कार्यकारी/सहायक कार्यकारी अभियंता इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा + 3-8 वर्ष अनुभव
हिंदी अधिकारी हिंदी/अंग्रेजी में PG + 5-8 वर्ष अनुवाद अनुभव
मुख्य खेल अधिकारी/खेल अधिकारी शारीरिक शिक्षा/स्पोर्ट्स साइंस में PG + 5-6 वर्ष अनुभव

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, यानी इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे होगा चयन?

इसके लिए उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है। केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करने से चयन प्रक्रिया में शामिल होने की गारंटी नहीं मिलेगी। संस्थान जरूरत पड़ने पर चयन मानदंड को और सख्त कर सकता है तथा बेहतर योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे सकता है।

IIT BHU Non-Teaching Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वैध ई-मेल आईडी से नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • भरी गई जानकारी को जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed