फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demand for strict action against those responsible for irregularities in offerings

Ayodhya News: चढ़ावे में गड़बड़ी के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sun, 12 Jul 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for strict action against those responsible for irregularities in offerings
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में चढ़ावा प्रकरण पर चर्चा करते हुए संगठन के
अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अयोध्या महानगर एवं जिला इकाई ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना की निंदा की है। रविवार को हुई बैठक में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बिना ठोस साक्ष्य किसी निर्दोष को दोषी न ठहराने की अपील भी की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था के अनुरूप दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया। यह आरोप बिना किसी ठोस साक्ष्य के लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान केसरवानी, सरदार सुरेंद्र सिंह गांधी, नीरज जायसवाल, महानगर कोषाध्यक्ष यशस्पति अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, अयोध्या धाम अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता और व्यापारी नेता अमल गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों की छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा है। राजनीतिक बयानबाजी से अयोध्या के व्यापार और विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे देशभर में गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed