फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.029 million manuscripts found in Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में मिलीं 10.29 लाख पांडुलिपियां

Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
1.029 million manuscripts found in Ayodhya
- 38 स्थानों पर मिला दुर्लभ पांडुलिपियों का विशाल भंडार, कई संस्थानों में 50 हजार से एक लाख तक पांडुलिपियां संरक्षित
विज्ञापन

अयोध्या। भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहरों के संरक्षण की दिशा में अयोध्या से बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पांडुलिपि सर्वेक्षण के पहले चरण में जिले के 38 स्थानों पर कुल 10.29 लाख पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण किया गया है। अब इस अभियान के दूसरे चरण का सर्वे जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसमें और अधिक संस्थानों व निजी संग्रहों को शामिल किया जाएगा।
पहले चरण के सर्वे में मठों, मंदिरों, आश्रमों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहों में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों का विवरण जुटाया गया। कई स्थानों पर 50 हजार से लेकर एक लाख तक पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत, पुराण, दर्शन, ज्योतिष, आयुर्वेद, व्याकरण, काव्य और अन्य प्राचीन विषयों से संबंधित दुर्लभ ग्रंथ शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्वेक्षण का उद्देश्य पांडुलिपियों की पहचान, सूचीकरण और उनके संरक्षण की योजना तैयार करना है। दूसरे चरण में ऐसे नए स्थानों की खोज की जाएगी, जहां अब तक सर्वे नहीं हो सका है। साथ ही निजी संग्रहकर्ताओं और धार्मिक संस्थानों के पास सुरक्षित पांडुलिपियों का भी दस्तावेजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि दूसरे चरण के पूरा होने के बाद अयोध्या में संरक्षित पांडुलिपियों की संख्या में और बड़ा इजाफा हो सकता है। इसके बाद इन पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और शोध कार्य को गति दी जाएगी, जिससे अयोध्या धार्मिक नगरी के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के एक महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र के रूप में भी नई पहचान हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed