फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dozens of families left in the dark due to the electricity department's negligence

Ayodhya News: बिजली विभाग की लापरवाही से दर्जनों परिवार अंधेरे में

Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dozens of families left in the dark due to the electricity department's negligence
रुदौली की एक कॉलोनी जहां नहीं पहुंची बिजली।
रुदौली। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रुदौली के मलिकजादा कॉलोनी में दर्जनों परिवार वर्षों से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। कई घर आज भी अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कुछ परिवार जान जोखिम में डालकर दूर से केबल खींचकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन



कॉलोनी के आमिर खान, मोहम्मद रकीब, शमशेर अली, तौसीफ, खुशनूर बानो, वसीम, शब्बीर अली, मोहम्मद नफीस, अनवर अहमद और हुसैन जैसे कई परिवार विभाग की अनदेखी से पीड़ित हैं। आमिर खान ने बताया कि दूर से केबल खींचकर बिजली लेना जोखिम भरा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली के अभाव में लोग उमस और अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। पंखा, कूलर जैसी सुविधाएं न मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




एसडीओ कर चुके हैं मौका मुआयना
कॉलोनीवासियों ने कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। एसडीओ सहित विभाग के कई अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिए हैं। हालांकि, बिजली के खंभे लगाने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि मलिकजादा में इतने वर्षों से कॉलोनी में विद्युत पोल क्यों नहीं लगे, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कॉलोनी का निरीक्षण करवाकर कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed