फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Interim General Secretary Krishna Mohan held a closed-door discussion with Champat Rai

Ayodhya News: अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने चंपत राय से की बंद कमरे में चर्चा

Sun, 12 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 12 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Interim General Secretary Krishna Mohan held a closed-door discussion with Champat Rai
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय इन दिनों रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच रविवार को राम मंदिर के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चंपत राय फिलहाल केवल कुछ विशिष्ट व्यक्तियों, संगठन के पदाधिकारियों और अपने करीबी समर्थकों से ही मुलाकात कर रहे हैं।
रविवार को सेना के एक कर्नल भी उनसे मिलने तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे। इसके अलावा झांसी से आए कुछ समर्थकों ने भी उनसे भेंट की। विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी चंपत राय से बंद कमरे में चर्चा की। मुलाकात के दौरान चढ़ावा चोरी प्रकरण सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। रामनगरी के संतों का एक प्रतिनिधि मंडल भी शनिवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचा और चंपत राय से बंद कमरे में मुलाकात की। संतों ने कहा कि चंपत राय चढ़ावा चोरी प्रकरण में निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय सभी आगंतुकों से यही कह रहे हैं कि वह विशेष जांच दल की अंतिम रिपोर्ट आने तक इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं देंगे। उनका कहना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वह अपना पक्ष विस्तार से समाज और मीडिया के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed