Karnataka Police Constable: पुलिस कांस्टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार इस दिन तक करें आवेदन
Karnataka Police Constable Recruitment 2026: कर्नाटक राज्य पुलिस ने 1600 आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (CAR/DAR) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं पास उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 76 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka Police Constable Recruitment 2026: कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (CAR/DAR) के 1600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती राज्य के विभिन्न पुलिस इकाइयों में कांस्टेबल पदों को भरने के लिए की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य कर्नाटक और कल्याण कर्नाटक दोनों क्षेत्रों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
कुल 1600 पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 1600 पद भरे जाएंगे।
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य कर्नाटक (General Karnataka) | 1,421 |
| कल्याण कर्नाटक (Kalyana Karnataka) | 179 |
| कुल पद | 1,600 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से पीयूसी (PUC), 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण होना चाहिए। जो अभ्यर्थी अभी 12वीं या समकक्ष परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
इसके अलावा उम्मीदवार ने एसएसएलसी (SSLC) स्तर पर कन्नड़ भाषा प्रथम या द्वितीय भाषा के रूप में पढ़ी हो या फिर KEA द्वारा आयोजित कन्नड़ भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 22 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
- सरकार ने पात्र उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त 5 वर्ष की छूट भी प्रदान की है।
- पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष की आयु छूट मिलेगी।
पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण
सरकारी नियमों के अनुसार सीधी भर्ती के तहत 10 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। यह लाभ उन आश्रित परिवार के सदस्यों को भी मिलेगा जिनके पूर्व सैनिक परिजन सेवा के दौरान शहीद हुए हों या स्थायी रूप से दिव्यांग हुए हों।
परीक्षा तिथि और वेतन
लिखित परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को 37,500 रुपये से 76,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 500 रुपये |
| अन्य सभी पात्र वर्ग | 250 रुपये |
ऐसे करें आवेदन
- केईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Armed Police Constable (CAR/DAR) Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- फोटो और हस्ताक्षर JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।