MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने खत्म की सामान्यीकरण प्रक्रिया, जनवरी से सभी परीक्षाओं पर लागू होगा आदेश
MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ऑनलाइन परीक्षा परिणाम में सामान्यीकरण प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। अधिसूचना में बताया गया है कि एक से अधिक शिफ्ट वाली समस्त परीक्षाओं में नार्मोलाईजेशन पद्धति को समाप्त किया जाता है।

विस्तार
MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ऑनलाइन परीक्षा परिणाम में नार्मोलाईजेशन सिस्टम को निरस्त कर दिया है। एमपीईएसबी ने यह जानकारी हालिया नोटिस में दी है। मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में बताया गया है कि एक से अधिक शिफ्ट वाली समस्त परीक्षाओं में नार्मोलाईजेशन पद्धति को समाप्त किया जाता है।

मंडल द्वारा नोटिस जारी कर यह सूचना दी गई है। नोटिस मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर उपलब्ध है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के नियंत्रक ने आज 13 फरवरी 2025 को नोटिस जारी किया है।
जनवरी 2025 से सभी परीक्षाओं पर लागू होगा आदेश
नोटिस के अनुसार, यह आदेश जनवरी 2025 से आगामी आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। नोटिस में यह जानकारी दी गई है कि एक से अधिक शिफ्ट वाली समस्त परीक्षाओं में नार्मोलाईजेशन पद्धति को समाप्त किया जाता है। नोटिस में परिणाम तैयार करने के लिए नए फॉर्मूले की घोषणा भी की गई है।
ऐसी परीक्षाएं जिनका आयोजन एक से अधिक शिफ्टों में या बहुचरण में किया जाता है, उनके एग्जाम रिजल्ट तैयार करने के लिए नार्मोलाईजेशन पद्धति का इस्तेमाल किया जाता था, इस प्रक्रिया को मंडल ने अब निरस्त कर दिया है। अब ऑनलाइन माध्यम से एक चरण (सिंगल स्टेज) और बहु चरण (मल्टी स्टेज) परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने के लिए नए चुने गए सूत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।