सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB Recruitment 2026: 1200 Hospital Assistant Vacancies for 10th Pass Candidates with Salary up to 49,000

MPESB Recruitment 2026: एमपी में 10वीं पास के लिए मौका, अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती; वेतन 49,000 तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 30 Apr 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने मध्य प्रदेश में 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार  7 से 21 मई 2026 तक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: 1200 Hospital Assistant Vacancies for 10th Pass Candidates with Salary up to 49,000
MPESB Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने भोपाल स्थित लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत अस्पताल सहायक पद के लिए कुल 1200 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 से 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ग कुल
अनारक्षित (यूआर) 324
ईडब्ल्यूएस 120
अनुसूचित जाति 192
अनुसूचित जनजाति 240
ओबीसी (मानदंडों के अनुसार 27%) 324
कुल 1200

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हाई स्कूल पास होना आवश्यक है। इस पद के लिए किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है, यानी 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य/यूआर वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश निवासी) और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है, जिसमें 5 वर्ष की छूट दी गई है।

देखें आधिकारिक नोटिस

कब होगी परीक्षा?

विवरण प्रथम पाली द्वितीय पाली
संभावित परीक्षा दिनांक एवं दिन 24-06-2026, बुधवार से प्रारंभ 24-06-2026, बुधवार से प्रारंभ
परीक्षा की पाली प्रथम द्वितीय
अभ्यर्थियों के लिये रिपोर्टिंग समय प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय प्रातः 09:50 से 10:00 बजे तक (10 मिनट) दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट)
उत्तर अंकित करने का समय प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक (2 घंटे) दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक (2 घंटे)

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

अभ्यर्थी वर्ग शुल्क
अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिये ₹500/-
केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ई.डब्ल्यू.एस. / दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिये ₹250/-

नोट करें तिथियां

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि 07-05-2026
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारम्भ तिथि 07-05-2026
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 26-05-2026
संभावित परीक्षा दिनांक व दिन 24-06-2026, बुधवार से प्रारंभ


ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें (मोबाइल नंबर और ईमेल से)।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें (नाम, पता, योग्यता आदि)।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed