{"_id":"69f8951f5166538ebc097325","slug":"video-meerut-anganwadi-workers-protest-at-dm-office-demand-change-in-census-duty-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जनगणना ड्यूटी में बदलाव की मांग
मेरठ में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश हस्तिनापुर (मेरठ) के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले दिए गए जनगणना ड्यूटी परिवर्तन के प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई विचार नहीं किया गया है और न ही उनकी ड्यूटी में कोई बदलाव किया गया है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जनगणना कार्य के साथ-साथ विभागीय जिम्मेदारियों को निभाने में उन्हें कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार विभागीय कार्य प्रभावित न हों और सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें, इसके लिए जनगणना ड्यूटी में बदलाव जरूरी है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी जनगणना ड्यूटी में परिवर्तन किया जाए, ताकि विभागीय कार्यों के साथ-साथ जनगणना का काम भी सही ढंग से पूरा किया जा सके। प्रदर्शन के दौरान सुनीता त्यागी, कुसुम, सुमन त्यागी, प्रियंका चौधरी, रेखा, मंजू, सुशीला, बबली और गीता चौधरी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।