सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MSC Bank IT Specialized Officer Recruitment 2026: Apply Offline for 26 Vacancies Before July 8

MSC Bank Vacancy 2026: सहकारी बैंक में बिना परीक्षा IT अधिकारी बनने का मौका, सैलरी 83,000 तक; जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 19 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

MSC Bank Recruitment 2026: महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने आईटी स्पेशलाइज्ड ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीई, बीटेक, एमसीए, एमएससी और संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
 

MSC Bank IT Specialized Officer Recruitment 2026: Apply Offline for 26 Vacancies Before July 8
MSC Bank Recruitment 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

MSC Bank Recruitment 2026: आईटी क्षेत्र में सरकारी बैंकिंग करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलाइज्ड ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।



इस भर्ती के तहत जूनियर ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर सहित कुल 26 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पद भरे जाएंगे?

कुल 16 अलग-अलग श्रेणियों में 26 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिसर ग्रेड-II और जूनियर ऑफिसर के पद शामिल हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम पदों की संख्या
प्रबंधक (सी-एसओसी प्रबंधक) 1
सहायक प्रबंधक (सीएसओसी) 1
सहायक प्रबंधक (आईटी अनुपालन) 1
सहायक प्रबंधक (डिजिटल प्लेटफॉर्म) 1
सहायक प्रबंधक (नेटवर्क प्रशासक) 1
अधिकारी ग्रेड-II (डेटाबेस प्रशासक) 1
अधिकारी ग्रेड-II (सिस्टम प्रशासक) 1
अधिकारी ग्रेड-II (डिजिटल प्लेटफॉर्म) 1
अधिकारी ग्रेड-II (अनुपालन) 1
अधिकारी ग्रेड-II (सहायक अनुप्रयोग) 1
कनिष्ठ अधिकारी सीएसओसी (शिफ्ट प्रबंधक) 3
कनिष्ठ अधिकारी (नेटवर्किंग) 3
कनिष्ठ अधिकारी (आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर) 3
कनिष्ठ अधिकारी (सीबीएस सपोर्ट) 4
कनिष्ठ अधिकारी (सहायक अनुप्रयोग) 2
कनिष्ठ अधिकारी (डेटाबेस प्रशासक) 1
कुल पद 26

कौन कर सकता है आवेदन?

मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड-II पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक (Electronics, E&TC, Computer Science, Information Technology), एमसीए, एससीएस या एमएससी (Computer Science/IT) की डिग्री होनी चाहिए।

वहीं जूनियर ऑफिसर पदों के लिए बीई/बीटेक, एमसीए, एससीएस, एमएससी आईटी या संबंधित स्नातक डिग्री के साथ आवश्यक प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन होना जरूरी है।

कई पदों के लिए संबंधित कार्य अनुभव और प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी अनिवार्य रखे गए हैं। बैंकिंग सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को कुछ पदों पर प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

  • एप्लीकेशन स्क्रीनिंग: प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • डायरेक्ट इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज और पुलिस वेरिफिकेशन: इंटरव्यू पास करने वालों का बैकग्राउंड, पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
  • प्रोबेशन पीरियड: फाइनल जॉइनिंग के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने के प्रोबेशन पर रहना होगा, जिसके बाद उन्हें स्थायी किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन मिलेगा।

 
पद का नाम अनुमानित मासिक वेतन
प्रबंधक 83,000 रुपये
सहायक प्रबंधक 67,000 रुपये
अधिकारी ग्रेड-II 60,000 रुपये
कनिष्ठ अधिकारी 54,000 रुपये

5 साल का सर्विस बॉन्ड भी देना होगा

चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर यह लिखित वचन देना होगा कि वे कम से कम 5 वर्ष तक बैंक में सेवा देंगे।

यदि कोई उम्मीदवार इस शर्त का उल्लंघन करता है तो बैंक मांग किए जाने पर 10 लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति राशि वसूल सकता है। इसके अलावा दो आयकरदाता जमानतदारों के 1-1 रुपये लाख के श्योरिटी बॉन्ड भी जमा कराने होंगे।

आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी:

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र
  • महाराष्ट्र डोमिसाइल प्रमाणपत्र
  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र


यदि उम्मीदवार किसी सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), बैंक या वित्तीय संस्था में कार्यरत है तो उसे आवेदन से पहले अपने नियोक्ता को लिखित सूचना देनी होगी और उसका प्रमाण भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को एमएससी बैंक की करियर वेबसाइट से Annexure-1 (Application Form) और Annexure-2 (Declaration Form) डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही-सही भरें, हाल का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • लिफाफे पर स्पष्ट रूप से "Application for the post of [Post Name]" लिखना होगा।


इसके बाद आवेदन को पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा:

The Deputy General Manager (O.S.D.)
HRD&M Department
The Maharashtra State Co-operative Bank Ltd.
Sir Vithaldas Thackersey Smruti Bhavan
9, Maharashtra Chamber of Commerce Lane
Fort, Mumbai – 400001
Post Box No. 472


उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आवेदन 8 जुलाई 2026 को शाम 5:15 बजे तक बैंक कार्यालय में पहुंच जाए। केवल डाक भेजने की तारीख मान्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed