सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather news

Lucknow News: पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव, अभी मानसून की कोई संभावना नहीं

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
प्रदेश का मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव, अभी मानसून की कोई संभावना नहीं
- ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी
- 43.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा बांदा

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed