{"_id":"69c393203c0649f4c80db68d","slug":"prasar-bharati-invites-applications-for-dd-guwahati-casual-roles-deadline-april-30-2026-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DDK Jobs: दूरदर्शन केंद्र में वीडियो असिस्टेंट, ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती; 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
DDK Jobs: दूरदर्शन केंद्र में वीडियो असिस्टेंट, ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती; 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
DDK Guwahati Notification 2026: दूरदर्शन केंद्र में वीडियो असिस्टेंट, रिसोर्स पर्सन समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है।
Prasar Bharti, प्रसार भारती में भर्ती
- फोटो : Twitter/Prasar Bharti
विज्ञापन
विस्तार
Doordarshan Kendra Guwahati Recruitment 2026: प्रसार भारती के दूरदर्शन केंद्र, गुवाहाटी ने डीडी असम चैनल के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत रिसोर्स पर्सन, वीडियो असिस्टेंट और पोस्ट-प्रोडक्शन असिस्टेंट जैसे पदों पर अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक स्पीड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
क्या है आवेदन की सभी शर्तें?
- रिसोर्स पर्सन (Resource Person): इसके लिए 12वीं पास के साथ अनुभव या स्नातक के साथ डिप्लोमा जरूरी है। भाषा का ज्ञान और लिखने की क्षमता होने पर प्राथमिकता मिलेगी। चयनित उम्मीदवार को प्रति असाइनमेंट ₹3000 मिलेंगे।
- वीडियो असिस्टेंट (Video Assistant): वीडियो असिस्टेंट का काम कैमरा चलाना और वीडियोग्राफी करना होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। अगर उम्मीदवार के पास 2 साल का अनुभव है तो उसे वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए ₹5000 प्रति असाइनमेंट दिए जाएंगे।
- पोस्ट-प्रोडक्शन असिस्टेंट: इस पद पर वीडियो एडिटिंग का काम करना होगा। उम्मीदवार के पास वीडियो एडिटिंग में प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। चयन होने पर ₹3500 प्रति असाइनमेंट मिलेंगे।
- वेबसाइट एडिटर/सोशल मीडिया: इस पद पर वेबसाइट डिजाइन और सोशल मीडिया को संभालने की जिम्मेदारी होगी। उम्मीदवार के पास डिजिटल मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़ी डिग्री और कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इस काम के लिए ₹3000 प्रति असाइनमेंट मिलेंगे।
- कैमरा असिस्टेंट: कैमरा असिस्टेंट कार्यक्रम निर्माण में सहयोग करता है। इसके लिए 12वीं पास होना जरूरी है। अगर उम्मीदवार के पास 2-3 साल का अनुभव है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
- सीजी ऑपरेटर (CG Operator): उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है और टाइपिंग स्पीड भी तय मानक के अनुसार होनी चाहिए। ग्राफिक डिजाइनिंग का सर्टिफिकेट होने पर फायदा मिलेगा।
- लाइब्रेरी असिस्टेंट/आर्काइव असिस्टेंट: इस पद पर लाइब्रेरी और रिकॉर्ड से जुड़े काम करने होंगे। इसके लिए स्नातक और MS Excel का ज्ञान जरूरी है। लाइब्रेरी साइंस का डिप्लोमा होने पर प्राथमिकता मिलेगी। इस काम के लिए ₹1500 से ₹2500 प्रति कार्य दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बातों का रखें खास ख्याल
- यह भर्ती पैनल बनाने के लिए है, स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार काम दिया जाएगा, काम मिलने की गारंटी नहीं है।
- एक महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट दिए जा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज (self-attested) देना जरूरी है, वरना फॉर्म रद्द हो जाएगा।
- केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही टेस्ट/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन के लिए लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या स्किल टेस्ट हो सकता है। इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं मिलेगा।
- एक से ज्यादा पद के लिए आवेदन करना है तो अलग-अलग फॉर्म भरना होगा। किसी भी तरह की सिफारिश या गलत तरीका अपनाने पर अयोग्य कर दिया जाएगा। यह पैनल 2 साल तक वैध रहेगा।