UP Police Computer Operator: अक्तूबर-नवंबर में यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा, ऑफलाइन होगी आयोजित
UP Police Computer Operator Exam 2026: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2025 के तहत 1352 पदों के लिए ऑफलाइन परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2026 में होगी। उम्मीदवारों को सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विस्तार
UP Police Computer Operator Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर सीधी भर्ती 2025 को लेकर नई सूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से सतर्क करने के उद्देश्य से जारी की गई है, ताकि वे समय रहते अपनी तैयारी पूरी कर सकें। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही दिए जाएंगे।
1,352 पदों के लिए होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 1352 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब उसी प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह की नई जानकारी या बदलाव यहीं पर जारी किया जाएगा।
अफवाहों पर ध्यान देने से बचने की सलाह
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की बजाय केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में तकनीकी पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें और नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी जरूरी सूचना से वे चूक न जाएं।