{"_id":"69c3d9d5dda7d9b89e0c8b11","slug":"coordination-committee-formed-for-dr-ambedkar-procession-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1142051-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा के लिए संयोजन समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा के लिए संयोजन समिति गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गांव लिसाडी में जाटव समाज की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर लक्ष्मीचंद ने की। संचालन पूर्व ग्राम प्रधान चैन लाल हरित ने किया। पंचायत में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर 14 अप्रैल को लिसाड़ी गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए शोभायात्रा संयोजन समिति बनाई गई। इसमें डॉ. चरण सिंह लिसाडी को अध्यक्ष और कुंवर सेन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महेंद्र सिंह, मास्टर लख्मीचंद, चैन लाल हरित, मुंशी सिंह और नेपाल सिंह जाटव संरक्षक बनाए गए। उपाध्यक्ष मुंशी, महामंत्री धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र गौतम और डॉ. दीपांशु सिंह को बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी हरिश्चंद्र और डॉ. जोधा सिंह को दी गई।
डाॅ. चरण सिंह लिसाड़ी ने बताया कि गांव में वर्ष 1976 से निरंतर डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन होता रहा है। यह शोभायात्रा लिसाडी स्थित डॉ. आंबेडकर भवन से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए डॉ. आंबेडकर भवन लिसाडी पर ही संपन्न होगी। पंचायत में जोगेंद्र सिंह, सतेंद्र कर्दम, डॉ. जोधा सिंह, अनिल कुमार, जतिन लिसाड़ी, अजय कुमार रहे।
Trending Videos