सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 71st Combined Main Exam 2026: Compulsory Subjects Scheduled from April 25 to 30

BPSC 71st Main Exam 2026: अनिवार्य विषयों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित, अप्रैल में इन तारीखों पर होंगे एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 23 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC 71st Combined Main Exam 2026: बिहार 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा 2026 के अनिवार्य विषय की लिखित परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। यह परीक्षा 25 अप्रैल से पटना मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

BPSC 71st Combined Main Exam 2026: Compulsory Subjects Scheduled from April 25 to 30
BPSC - फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार

BPSC 71st Main Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अनिवार्य विषयों की तिथियां घोषित कर दी हैं। पटना मुख्यालय में आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा के अनिवार्य विषय की परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक होगी, जिसमें 26 अप्रैल 2026 को कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

Trending Videos

बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा 2026: परीक्षा शेड्यूल

तिथि/दिन परीक्षा की अवधि विषय
25.04.2026 (शनिवार) 09:30 पूर्वाह्न - 12:30 अपराह्न सामान्य हिन्दी
27.04.2026 (सोमवार) 02:00 अपराह्न - 05:00 अपराह्न निबंध
27.04.2026 (सोमवार) 10:00 पूर्वाह्न - 01:00 अपराह्न सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र
28.04.2026 (मंगलवार) 10:00 पूर्वाह्न - 01:00 अपराह्न सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र
29.04.2026 (बुधवार) 10:00 पूर्वाह्न - 12:00 अपराह्न एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30.04.2026 (गुरुवार) 10:00 पूर्वाह्न - 01:00 अपराह्न वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थी हुए सफल

71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा इस साल 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा राज्य के 37 जिलों में बनाए गए 912 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसमें से 13,368 उम्मीदवारों ने सामान्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की। अब सभी सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों भरे जाने हैं। पहले यह रिक्तियां 1250 थीं, लेकिन विज्ञापन में संशोधन कर 34 नए पद जोड़े गए, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 1298 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed