KVS NVS Admit Card 2026: केवीएस-एनवीएस भर्ती की टियर-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 27 से 31 मार्च तक एग्जाम
KVS NVS Admit Card 2026: सीबीएसई ने केवीएस-एनवीएस टियर-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 27 से 31 मार्च तक दो शिफ्ट में होगी। कुल 15,762 पदों पर होनी है। अभ्यर्थी नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तार
KVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस और एनवीएस भर्ती की टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, टियर-2 परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट, सुबह और दोपहर में आयोजित होगी। अलग-अलग दिनों में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अनिवार्य है। बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना जरूरी है।
भर्ती में कुल पद और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,762 पदों को भरा जाएगा। इनमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के 9,921 पद और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के 5,841 पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। पहले टियर-1 परीक्षा, फिर टियर-2 परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद संबंधित पदों के लिए स्किल टेस्ट या इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन इन सभी चरणों के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा शेड्यूल (मुख्य पद)
- 27 मार्च: प्राइमरी टीचर, प्रशासनिक अधिकारी, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, वाइस प्रिंसिपल
- 28 मार्च: टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर
- 29 मार्च: प्राइमरी टीचर (स्पेशल एजुकेटर), प्रिंसिपल, एएसओ
- 30 मार्च: लैब अटेंडेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर ट्रांसलेटर
- 31 मार्च: मल्टी टास्किंग स्टाफ
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। साथ ही, एडमिट कार्ड की एक से अधिक कॉपी साथ रखना सुरक्षित रहता है।
परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण जानकारी
टियर-2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों प्रकार के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को अपने विषय के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और अन्य संबंधित विषयों की भी अच्छी तैयारी करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती सेक्शन खोलें।
- 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।