सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI Bank SO Recruitment 2026: Great Opportunity for Experienced Candidates

IDBI Bank SO Vacancy: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, अनुभव वालों के लिए शानदार मौका; वेतन 1.97 लाख तक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 26 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

IDBI Bank SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। वेतन लगभग 1.97 रुपये लाख तक मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

IDBI Bank SO Recruitment 2026: Great Opportunity for Experienced Candidates
IDBI Vacancy - फोटो : IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार

IDBI Bank SO Vacancy: आईडीबीआई बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officer) की भर्ती 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बैंक अलग-अलग पदों जैसे ऑडिट (आईएस), जोखिम प्रबंधन (सूचना सुरक्षा), आईटी एवं एमआईएस और सुरक्षा अधिकारी के लिए कुल 33 पद भरेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in
कुल रिक्तियां 33
पद का नाम विशेषज्ञ अधिकारी (विभिन्न श्रेणी)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026
पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 1 मार्च 2026

 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

  • ऑडिट - सूचना प्रणाली (IS) - ग्रेड-सी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए के साथ होना चाहिए सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 7 साल का काम का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव शामिल हो।
  • जोखिम प्रबंधन - सूचना सुरक्षा (Grade C & B): इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी की डिग्री जरूरी है। ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें 4 साल सूचना सुरक्षा का अनुभव हो। वहीं ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें 2 साल सूचना सुरक्षा में काम किया हो।
  • आईटी और एमआईएस (IT & MIS) - ग्रेड डी, सी और बी: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन जरूरी है, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव होना चाहिए।
  • सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) - ग्रेड-डी: इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO होना चाहिए और उसके पास कम से कम 15 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए।

देखें आधिकारिक नोटिस

कितना मिलेगा वेतन?

पद/श्रेणी वेतनमान कुल वेतन (महानगरों में लगभग)
उप महाप्रबंधक (DGM) - ग्रेड D  102300-2980(4)-114220-3360(2)-120940 1,97,000 प्रति माह
सहायक महाप्रबंधक (AGM) – ग्रेड C 85920-2680(5)-99320-2980(2)-105280 1,64,000 प्रति माह
प्रबंधक (Manager) - ग्रेड B 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960 1,24,000 प्रति माह
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (Security Officer) - ग्रेड O CTC के आधार पर 6.14 लाख - 6.50 लाख प्रति वर्ष

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed