सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOB WMS Recruitment 2026: 104 Posts Including Deputy Manager & AVP

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर, एवीपी समेत 104 पदों पर भर्ती; डिग्री-डिप्लोमा वाले करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 26 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

BOB Professional Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में डिप्टी मैनेजर, एवीपी समेत कुल 104 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए किसी भी विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। पूरी खबर नीचे पढ़ सकते हैं।

BOB WMS Recruitment 2026: 104 Posts Including Deputy Manager & AVP
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) में डिप्टी मैनेजर, एवीपी और अन्य पदों के लिए भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत एवीपी II - ग्रुप हेड, एवीपी II - टेरिटरी हेड, डिप्टी मैनेजर - सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डिप्टी मैनेजर - वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस) सहित कुल 104 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट नाम रिक्तियां
एवीपी II - समूह प्रमुख (Group Head) 04
एवीपी II - क्षेत्र प्रमुख (Territory Head) 17
उप प्रबंधक - वरिष्ठ संबंध प्रबंधक (Deputy Manager - SRM) 70
उप प्रबंधक - धन रणनीतिकार (Wealth Strategist - Investment & Insurance) 13
कुल पद 104

 

क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। पद के हिसाब से पोस्ट ग्रेजुएशन, मैनेजमेंट डिग्री या NISM/IRDA का सर्टिफिकेट होना अच्छा माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा 1 मार्च 2026 तक इस प्रकार है:

  • एवीपी II - ग्रुप हेड: 31-45 साल
  • एवीपी II - टेरिटरी हेड: 27-40 साल
  • डिप्टी मैनेजर - SRM: 24-35 साल
  • डिप्टी मैनेजर - वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट: 24-45 साल
  • अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज भर्ती 2026 में चयन कई चरणों में होगा। इसमें उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट/मूल्यांकन और साक्षात्कार या मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन शामिल हैं।

देखें आधिकारिक नोटिस

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन 2026 (Advt. No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/08) देखें और पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सही-सही भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म को Submit करें।
  • रसीद और फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद का प्रिंट जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed