{"_id":"69c51caf58fc5a7e37002130","slug":"video-the-eighth-day-of-chaitra-navratri-the-city-resounded-with-chants-of-maa-bal-sundari-devi-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर: चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां बाल सुंदरी देवी के जयकारों से गूंजी शहर की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर: चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां बाल सुंदरी देवी के जयकारों से गूंजी शहर की गलियां
गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
Link Copied
काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेला स्थित उज्जैनी शक्तिपीठ मां भगवती बाल सुंदरी का डोला चैत्र नवरात्र की अष्टमी को तड़के विधि-विधान से चैती मंदिर पहुंच गया। वहीं मां भगवती के गर्भगृह में विराजमान होने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ी। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर (पंडा आवास) से बुधवार मध्यरात्रि के बाद लगभग तीन बजे रवाना हुए डोले के दर्शन करने को रातभर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सड़कों पर जमा रही। इससे पहले मां बाल सुंदरी देवी का श्रृंगार करने के बाद पं. दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के सदस्यों को पूजा-अर्चना कराई। पूर्णाहुति के बाद प्रतीकात्मक स्वरूप जायफल, नारियल की बलि दी गई। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे पंडा विकास अग्निहोत्री नगर मंदिर से देवी की स्वर्ण मूर्ति लेकर डोले में बैठे। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच कहार डोला उठाकर नंगे पांव काली माता मंदिर रोड से मनसा देवी मंदिर और आर्य समाज स्कूल रोड से पुरानी सब्जी मंडी होते चैती मंदिर की ओर बढ़ चले। इस दौरान मुख्य बाजार, एमपी चौक से पटेल नगर व द्रोणासागर मार्ग से होते हुए लगभग साढ़े चार बजे डोला चैती मंदिर पहुंचा। यहां पूजा-अर्चना और आरती के बाद देवी मां की मूर्ति को गर्भगृह में सार्वजनिक दर्शनों के लिए विराजमान किया गया। मंदिर परिसर के आसपास देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी। देवी मूर्ति के मेले में आने के साथ ही मेला परवान चढ़ गया है। स्थानीय के साथ ही दूरदराज से प्रसाद चढ़ाने आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर भवन में उमड़ पड़ी। मां बाल सुंदरी की जय के गगनभेदी उद्घोष से मंदिर भवन गुंजायमान हो गया। इस बार श्रद्धालु 31 मार्च की अर्धरात्रि तक मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन कर प्रसाद अर्पित कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।