{"_id":"69c51cac5b903867d50b729d","slug":"a-two-kilometer-hurdle-on-the-path-to-devalsari-tourism-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118022-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: देवलसारी पर्यटन की राह में दो किमी का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: देवलसारी पर्यटन की राह में दो किमी का रोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
12 किमी का चक्कर काटने को मजबूर ग्रामीण और पर्यटक
दोनों सड़कों के बीच दो किमी क्षेत्र में सड़क नहीं होने से लोग परेशान
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में देवलसारी को जोड़ने वाला उडारसुं और बंगशील मोटर मार्ग को जोड़ने की मांग पर कोई अमल नहीं हो पाया है जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने परेशानियों को देखते हुए दो किमी सड़क जल्द बनाने की मांग की है।
जौनपुर ब्लॉक के पालीगाड क्षेत्र में पर्यटन स्थल देवलसारी के बंगशील से देवलसारी ओडारसुं दो किमी मोटर मार्ग लंबे समय से नहीं बन पाया है जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग बनने से पालीगाड और दसज्यूला पट्टी का ग्राम पंचायत बंगसील, मोलधार, ओतड़, तेवा, नौगांव, पुजालडी, भूयांसारी, ठिक, किंसू, खेड़ा, पापरा, मैड, बैट, मथलाऊ, डागू, अगिंडा, खट और सिंजल सहित दर्जनों गांव आपस में जुड़ जाएंगे।
खेड़ा के प्रधान कुलवीर रावत, भूयांसारी के प्रधान कृष्णा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, विजेंद्र सिंह पंवार, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय गौड़, विमल नौटियाल और महिला समूह की अध्यक्ष शोभना देवी ने कहा कि दोनों मोटर मार्ग को आपस में जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने ने स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी पैदल नापना पड़ रहा है।
वाहन से आवागमन करने वालों को 10-12 किमी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने पर्यटकों और दर्जनों गांवों की समस्या को देखते हुए अधर में लटकी सड़क को शीघ्र बनाने की मांग की है। इस बावत लोनिवि के ईई सोनू कुमार त्यागी ने कहा कि लोनिवि ने वन विभाग और राजस्व विभाग के साथ मिलकर सड़क का सर्वे कर दिया है। जल्द ही वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही शुरू की जाएगी। उसके बाद स्वीकृति मिलते ही दोनों सड़कों को जोड़ दिया जाएगा।
Trending Videos