{"_id":"69c531fa567b502702047487","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-temples-on-the-festival-of-chaitra-navratri-ashtami-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118033-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चैत्र नवरात्र अष्टमी पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चैत्र नवरात्र अष्टमी पर्व पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
नई टिहरी। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर जिलेभर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि मांगी।
प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकंड, चंद्रबदनी, कुंजापुरी, मां ज्वालामुखी, नव दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की सबसे पहले पूजा अर्चना हुई। कन्याओं का पूजन करने के साथ जिमन करवाया गया। पुरोहितों द्वारा हरियाली कटी गई, हरियाली को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं को दी गई।
श्रद्धालुओं ने मंदिर में श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा भेंट की। पंडित सतीश प्रसाद उनियाल ने बताया कि नवरात्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र में जो भक्त मां शक्ति की सच्चे मन पूजा और भक्ति करता है, उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। नवरात्र अष्टमी पर लोगों ने अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उपवास तोड़ा।
डोल वादक ने दिनभर मंदिरों में मंडाण लगाकर मां शक्ति का आह्वान किया। चंबा ब्लॉक के कोटी गांव में मां ज्वालामुखी मंदिर में हरियाली वितरण और भंडारे के साथ नवरात्र अष्टमी पर्व संपन्न हो गया। सनातन धर्म शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर नई टिहरी में दो दिवसीय अंखड रामायण पाठ शुरु हुआ। मंदिर समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद चमोली ने बताया कि आज (शुक्रवार) को हवन-पूजन और भंडारे के साथ चैत्र नवरात्र रामनवमी पर्व संपन्न होगा। इस मौके पर साब सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, जयेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय नेगी, राजवीर नेगी, विनोद नेगी आदि मौजूद थे।
Trending Videos