सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam-Affected People Hold Awareness Rally in Baurari Accompanied by Traditional Drums

Tehri News: बांध प्रभावितों ने बौराड़ी में ढोल-दमांऊ के साथ निकाली चेतना रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 29 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Dam-Affected People Hold Awareness Rally in Baurari Accompanied by Traditional Drums
विज्ञापन

Trending Videos
निशुल्क बिजली पानी के साथ मूलभूत सुविधाएं देने की उठाई मांग



नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित और विस्थापित ने निशुल्क बिजली-पानी के साथ मूलभूत सुविधाओं को देने की मांग को लेकर बौराड़ी में ढोल-दमाऊं के साथ चेतना रैली निकाली। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र मांग का निस्तारण करने को कहा।



बौराड़ी के गणेश चौक गत 30 दिनों से बांध प्रभावित और विस्थापित निशुल्क बिजली-पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरने की अगुवाई कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी ने कहा कि धरने को एक माह पूरा हो गया है। इस बीच शासन-प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली, जिससे लोगों में आक्रोश बना है। जन चेतना रैली के माध्यम से बांध प्रभावितों की सरकार तक आवाज पहुंचाने और लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया है। सभासद डॉ़ प्रीति पोखरियाल ने कहा कि निशुल्क बिजली-पानी की लड़ाई को मिलकर लड़ने की जरूरत है। कहा कि टिहरी के लोगों ने अपने पैत्रिक जल, जंगल, जमीन के साथ संस्कृति का देश में बलिदान किया है। सभासद मानवेंद्र रावत ने कहा कि जल्द मांग पर सकारात्म निर्णय नहीं लिया जाता है, तो न्याय यात्रा और महापंचायत कर आंदोलन तेज किया जाएगा। इससे पूर्व धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी पर पहला हक टिहरी के लोगों का है। बांध विस्थापित और प्रभावितों को रॉयल्टी के पैसे से निशुल्क बिजली-पानी दिया जाना चाहिए। बची रकम को जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्चा किया जाना चाहिए। कहा कि इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़े वह तैयार हैं। हर हाल में वह अपना हक लेकर रहेंगे। इस मौके पर अजय पंवार, विकास पंवार, रामप्यारी जोशी, रेखा देवी, शशी बहुगुणा, सरोजनी नेगी, सीता रमोला, सावित्री नेगी, सीमा पैन्यूली,गैणा देवी, जशोदा देवी, उर्मिला रावत, बबली रावत, महेश्वरी पैन्यूली, रीता उनियाल, लक्ष्मी देवी,गीता पंवार, त्रिलोक चंद रमोला, उम्मेद रावत, शीला, रूकमा देवी, अनिल,राजेश, बलवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जारी



जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed