UP Police SI-ASI 2023: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई भर्ती का अंतिम परिणाम जारी; यहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची
UP Police: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई (गोपनीय) एएसआई (लिपिक और लेखा) 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम परिणाम और चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची नीचे भी उपलब्ध है।
विस्तार
UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर आयोजित भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 921 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती का अंतिम परिणाम अब वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध चयनित अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।
किस पद के लिए कितने चयनित?
- उप-निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए कुल 259 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें 47 अभ्यर्थी महिलाएं हैं।
- सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) पद के लिए कुल 449 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इनमें 90 महिला अभ्यर्थी हैं।
- सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) पद के लिए कुल 204 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 41 महिलाएं हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 रिक्तियां भरी जानी थीं। संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
यहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची
उप-निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें...
सहायक उप-निरीक्षक (लिपिक) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें...
सहायक उप-निरीक्षक (लेखा) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें...
चयनित अभ्यर्थियों की सूची में चयनित अभ्यर्थियों की पंजीकरण संख्या, नाम, रोल नंबर, लिंग जैसे विवरण शामिल हैं।